खर्राटों से परेशान हो तो जानिए खर्राटों से निपट ने के घरेलू उपचार। Snoring treatment Home Remedies

Snoring

खर्राटों(Snoring) की समस्या अत्यधिक थकान या बंद नाक के कारण हो सकती है। वैसे तो खर्राटों की समस्या कोई बड़ी समस्या नहीं है। लेकिन कई बार खर्राटों के कारण दूसरे ज्यादा परेशान होते है क्यों की खर्राटों के आवाज से नींद खराब होती है और गुस्सा होते है। क्या आप को या आप के पार्टनर को ये समस्या है तो जानिए घरेलू उपचार

खर्राटों का इलाज घरेलू उपचार से (Snoring treatment with home remedies):

घी :
खर्राटों(Snoring) को रोकने के लिए घी बहुत ही आसान और लोकप्रिय माना गया है।
यह हर किसी के किचन में मौजूद होता है। रात को सोने से पहले घी को गुनगुना कर लें और ड्रॉपर की मदद से इसकी एक या दो बूंद नाक में डालें। ऐसा रोजाना करने से आपको फर्क पड़ेगा। यह सबसे आसान उपाय है।

पुदीने का तेल:
रात में सोने से पहले पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदे डालकर गरारे करें। ऐसा करने से नाक के रोमछिद्रों की सूजन कम हो जाती है और सांस लेने में आसानी होगी। आप चाहें तो नाक के पास पुदीने का तेल लगाकर भी सो सकते हैं।

शहद :
खर्राटों(Snoring) से छुटकारा पाने के लिए शहद एक कारगर उपाय है। इसके लिए रोज रात को गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको सांस की समस्या से राहत मिलती है।

Also Read This : घुटनों के दर्द से राहत पाने के बेहतरीन घरेलू उपाय। Home remedies for Knee Pain

चाय के पेड़ की तेल :
अगर आपकी नाक बंद होने के कारण खर्राटे आ रहे हैं, तो आप पानी में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर दस मिनट तक भाप लें। इससे नाक खुल जाएगी।

जतुन तेल(Olive Oil) :
जैतून के तेल में मौजूद तत्व सांस की समस्या से राहत दिलाते हैं। रात को सोने से पहले शहद के साथ इसका सेवन करना फायदेमंद साबित होता है।

गुनगुना पानी और इलायची :
रोजाना सोने से पहले इलायची या उसके पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। रोजाना ऐसा करने से खर्राटे(Snoring) की समस्या दूर हो जाती है।

हल्दी वाला दूध:
हल्दी को ज्यादातर समस्याओं का रामबाण इलाज माना जाता है। रोजाना सोने से आधा घंटा पहले हल्दी वाला दूध पीने से खर्राटों की समस्या से राहत मिलती है।

विटामिन सी से भरपूर भोजन करें:
इम्युनिटी कम होने के कारण भी खर्राटे की समस्या हो सकती है। ऐसे में विटामिन सी युक्त फल और सब्जियां खाएं। जैसे, संतरा, नींबू, अनानास, शिमला मिर्च, आलू, ब्रोकली, अंकुरित अनाज, स्ट्रॉबेरी आदि।

 

 

Related Posts

Latest Post

You may also like

High Blood Pressure : जानिए Zinc युक्त खाद्य पदार्थ जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

जानिए High Blood Pressure को Zinc युक्त खाद्य पदार्थ से कैसे नियंत्रित करते है। Blood Pressure में विभिन्न कारकों के...

Read more
error: Content is protected !!