क्या आप जानते है खाना खाने के बाद क्या करना जाहिए और क्या नहीं ? | What to do after eating food

Food

खाना(Food) खाने में लापरवाही से बीमारियों को आमंत्रण मिलता है। आइए जानते हैं कि खाने के तुरंत बाद किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

स्वस्थ रहने के लिए खान-पान और रहन-सहन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इन सभी नियमों का पालन करने से भोजन के साथ और बाद में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए जिनसे व्यक्ति स्वस्थ रहता है।

खाना खाने के बाद क्या ना करें (What not to do after having food):

1. पानी:
खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपको खाने के सारे पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खाने को पेट से आंत तक पहुंचने में जितना समय लगना चाहिए पानी पीने से वो उससे कम वक्त में खाना आंत तक पहुंच जाता है। इससे शरीर को भोजन में मौजूद पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता।

2. स्नान:
खाना(Food) खाने के बाद नहाने से हाथ, पैर और अन्य अंगों में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है और यह पेट के पास कम रहता है। यह पाचन तंत्र को भी कमजोर कर सकता है।

3. धूम्रपान:
जिन लोगों को स्मोकिंग की आदत है, वे दिन में एक या दो सिगरेट जरूर पीते होंगे। लेकिन उनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जिसे खाना खाने के बाद स्मोकिंग किये बिना
रहा नहीं जाता जो इस इच्छा को पूरा करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा करने से होने वाला नुकसान सामान्य धूम्रपान से 10 गुना ज्यादा होता है।

4. फल खाना:
भोजन के तुरंत बाद सेब, केला, अंगूर या पसंदीदा फल खाने से पेट में गैस हो सकती है।

5. चाय पीना:
खाना(Food) खाने के तुरंत बाद चाय पीना भी बहुत हानिकारक होता है। चाय में एसिड होता है, जो भोजन की प्रोटीन सामग्री को सख्त करता है। इससे खाना पचाने में काफी दिक्कत होती है।

6. नींद:
खाना खाने के बाद सोना भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। खाना खाने के बाद कुछ देर टहलना जरूरी है। खाने के तुरंत बाद सोने से पाचन क्रिया, सीने में जलन, गले में जलन और आंतों में संक्रमण हो सकता है।

7 . नींबू पानी पिए:
खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने से गैस और एसिडिटी की परेशानियों से आराम मिलता है। खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने से हाइड्रोक्लोरिक एसिड बढ़ता है। जो खाने का पाचन करने में सहाय करता है । नींबू पानी वजन कम करने में भी बहुत सहायक है।

Also Read This : बिना डाइटिंग के वजन कम करने के 12 असरदार टिप्स | Lose weight tips without dieting in Hindi

खाना खाने के बाद क्या करें (What to do after having food):

1. ब्रश या कुल्ला:
खाना खाने के बाद हमें ब्रश या गरारे करना चाहिए, जिससे सांसों की दुर्गंध की समस्या खत्म हो जाती है और मुंह में पनपने वाले कीटाणु भी मर जाते हैं, जिससे हमारे मुंह की सेहत अच्छी रहती है। खाना खाने के तुरंत बाद ब्रश नहीं करना चाहिए, लगभग 10 मिनट रुकने के बाद ही ब्रश करना चाहिए क्योंकि खाना खाने के तुरंत बाद ब्रश करने से दांतों में समस्या हो सकती है।

2. चलना:
हमें खाना खाने के बाद करीब 10 से 15 मिनट तक हल्की वॉकिंग करनी चाहिए, जिससे हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बना रहता है और खाना अच्छे से पचता है। खाना खाने के तुरंत बाद नहीं चलना चाहिए, लगभग 10 से 15 मिनट रुक कर ही चलना चाहिए।

3. वज्रासन करें:
खाना खाने के बाद वज्रासन करना बहुत फायदेमंद होता है। वज्रासन करने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है और रक्त प्रवाह भी तेज होता है जिससे हमारा खाना अच्छे से पचता है। वज्रासन किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं और कभी भी कर सकते हैं, लेकिन खाना खाने के बाद यह बहुत फायदेमंद होता है।

4. कुछ मीठा खाओ:
जब हम खाना(Food) खाने के बाद कुछ मीठा खाते हैं तो उससे हमें कई फायदे मिलते हैं। जब हम खाना खाते हैं तो हमारे पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जो भोजन को तेजी से पचाने का काम करता है, लेकिन जब हम कुछ मीठा खाते हैं तो यह उस तेजी को धीमा कर देता है और संतुलन बनाए रखता है। मीठा खाने का एक और फायदा यह है कि जब हम कुछ मीठा खाते हैं तो खाना खाने के बाद हमारे शरीर में सेरोटोनिन नामक हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे हमें खुशी का अहसास होता है। अधिक मात्रा में मीठा खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है इसलिए मीठा खाएं लेकिन कम मात्रा में।

Related Posts

No Content Available

Latest Post

Ophthalmology Abbreviations List

Ophthalmology Abbreviations List 2026

Ophthalmology is one of the most documentation-intensive medical specialties. Due to the complexity of eye anatomy, diagnostic testing, and surgical...

You may also like