blood platelets क्या होती हैं ? और जानिए खून के अंदर blood platelets कैसे बढ़ाएं- HEALTH CARE TIPS HINDI

Blood platelets

 blood platelets क्या होती हैं और यह हमारे शरीर में किस प्रकार से कार्य करती हैं। एक सेहतमंद शरीर की निशानी यह है कि शरीर में सही मात्रा में blood platelets का होना और प्लेटलेट्स का सही तरीके से कार्य करना।

सेहत की बात आते ही हमारे मन में कई सवाल उठते हैं उन्हीं में से platelets को लेकर के भी हमारे मन में कई सवाल उठते हैं कि (how to increase blood platelets) और भी ऐसे कई सवाल हैं जैसे कि:-

• how to increase platelets
• how to increase blood platelets
• platelets function
• platelets normal range
• what level of platelets is dangerous
• platelets count

प्लेटलेट की कार्य करने की प्रक्रिया | Function of Platelets :

शरीर में low platelets count होने की वजह से शरीर और सेहत को काफी बड़ा नुकसान भुगतना पड़ता है। Blood platelets शरीर में होने वाले घाव के जरिए खून को बहने से रोकने में मदद करती है या फिर हम यह कह सकते हैं की blood platelets खून में थक्के बनाने में मदद करते हैं। प्लेटलेट्स की कमी होने के बाद रोगी के दिमाग में बस यही सवाल होता है की how to increase blood platelets यानी कि शरीर में प्लेटलेट की मात्रा किस प्रकार बढ़ाई जाए।

प्लेटलेट्स की नियमित मात्रा | Platelets normal range

Platelets की औसतन आयु 4 से 5 दिन की होती है। हमारे शरीर में रोजाना हजारों platelets टूटते और बनते रहते हैं। एक सेहतमंद इंसान के अंदर blood platelets की मात्रा लगभग 1.5 लाख से 4.5 लाख होती है।1.5 से कम मात्रा में blood platelets होना low platelets count कहा जाता है।

प्लेटलेट्स की कितनी कम मात्रा हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकती है। | What level of platelets is dangerous

लगभग 50 हजार से कम मात्रा में शरीर में platelets की कमी से जान का खतरा होता है। ऐसी अवस्था में डॉक्टर को शरीर में प्लेटलेट चढ़ाना आवश्यक होता है। ऐसा देखा गया है कि 15000 से भी कम प्लेटलेट वाले व्यक्तियों को डॉक्टरों द्वारा platelets चढ़ाए जाने की वजह से बचाया गया है। लेकिन जिनके शरीर में 50 हजार से ज्यादा blood platelets है तो उन व्यक्तियों को डरने की जरूरत नहीं है वह आसानी से अपने शरीर की प्लेटलेट की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

शरीर में blood platelets बढ़ाने के घरेलू उपाय। How to increase blood platelets home remedies

अगर आपके मन में भी यही सवाल उठता है कि how to increase blood platelets या फिर आपके शरीर में low platelets count की समस्या हो गई है तो हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जो आप आसानी से कर सकते हैं और अपने शरीर में blood platelets को आसानी से बड़ा सकते हैं। 1.पपीता:-कई अनुसंधान में यह पाया गया है कि पपीते के पत्तों के ताजा रस से शरीर में blood platelets को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए रोजाना साफ-सुथरे पत्तों का 20 से 30 मिलीग्राम रस दिन में दो से तीन बार पीने से शरीर में blood platelets को तेजी से बढ़ाया जा सकता है।

1. पपीते के पत्ते : अगर पपीते के पत्ते का रस पीने से आपका जी मचलता है या फिर आपको उल्टी होती हैं तो उसकी जगह आप ताजा पका हुआ पपीता भी खा सकते हैं ताजा पका हुआ पपीता खाने से भी blood platelets तेजी से बढ़ाया जा सकता है।

2. चुकंदर : चुकंदर के अंदर कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। चुकंदर का इस्तेमाल करने से blood platelets और हीमोग्लोबिन को बढ़ाने मैं काफी अधिक मदद मिलती है। रोगी को चुकंदर की स्वादिष्ट सब्जी बनाकर भी खिला सकते हैं या फिर इसका ताजी जूस बनाकर पिलाया जा सकता है। चुकंदर के सेवन से शरीर में platelets को आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

3. सीताफल : सीताफल यानी कद्दू के अंदर विटामिन ए की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती हैं। जिसकी वजह से यह blood platelets को शरीर में अच्छी खासी मात्रा में बनाए रखने में मदद करता है। कद्दू के जरिए सेल्स द्वारा बनाए गए प्रोटीन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
शरीर में blood platelets increase करने के लिए आप कद्दू के ताजा रस मे शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं। कद्दू के ज्यादा लाभ लेने के लिए या फिर शरीर में blood platelets increase करने के लिए आप कद्दू की सब्जी या सलाद तथा सूप बनाकर भी पी सकते हैं और कद्दू के जरिए आप अपने शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ा सकते हैं।

4. किसमिस : किसमिस स्वाद में जितनी ही अच्छी होती है उतना ही यह सेहत के लिए लाभकारी होती हैं किसमिस के सेवन से हमारे शरीर में खून बनने की प्रक्रिया तेज होती हैं। किसमिस के अंदर प्रचुर मात्रा में आयरन और अन्य कई ऐसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए लाभकारी होते हैं।
किसमिस खाने से हमारे शरीर में खून का प्रोडक्शन होता है यानी कि हम यह भी कह सकते हैं कि खून के साथ-साथ हमारे शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स को भी बढ़ाने में मदद मिलती है। किशमिश को आप अपने खाने में कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। किसमिस आपके शरीर में blood platelets increase करने के साथ-साथ कई अन्य ऐसे लाभ प्रदान करता है जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं।

5. गेहूं के पौधे का रस : गेहूं के पौधे का रस यानी कि हम साधारण भाषा में कहें wheatgrass juice पीने से हमारे खून में blood platelets की मात्रा बढ़ती है। क्योंकि गेहूं के पौधे में क्लोरोफिल की मात्रा अच्छी खासी पाई जाती हैं जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन एटम की तरह कार्य करता है।
गेहूं के पौधे का रस लगभग दिन में दो से तीन बार करने से शरीर में blood platelets काफी तेजी से बढ़ता है।गेहूं के पौधे का रस का और ज्यादा फायदा लेने के लिए आप गेहूं के पौधे के रस में थोड़ा सा नींबू मिलाकर पिए जिससे यह आपको और ज्यादा फायदा पहुंचाए और ब्लड प्लेटलेट्स की मात्रा आपके शरीर में सही बनी रहे।

6. पानी : हम सभी जानते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है। शरीर में पानी की कमी होने से हमें कितनी परेशानी हो सकती हैं डेंगू बुखार होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है और यही पानी की कमी हमारे शरीर में low platelets count का कारण बनती है।

लगभग रोजाना दिन में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए जिससे हमारे शरीर में पानी की कमी ना हो और हमारा खून हमारे शरीर में सुचारू रूप से दौड़ सके। रिसर्च में यह पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से दिन में लगभग 10 से 12 गिलास पानी पीते हैं उनके शरीर में blood platelets की मात्रा सही बनी रहती हैं।

Also Read This : सोयाबीन-सोया के फायदे उपयोग और नुकसान | soybean Use, Advantages and disadvantages in Hindi

निष्कर्ष | conclusion

इस पोस्ट के जरिए हमने यह जाना की प्लेटलेट्स की कमी ( low platelets count )हमारे लिए कितना नुकसान दायक है और हम किस तरीके से अपने शरीर में blood platelets को बढ़ा सकते हैं (how to increase blood platelets) शरीर में प्लेटलेट्स कम होने की वजह हमारा खून अत्याधिक पतला हो जाता है और हमें चोट लगने पर खून ना रुकने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है क्योंकि प्लेटलेट्स हमारी चोट से खून बहने को रोकने में हमारी मदद करता है।

तो हमें हमारे शरीर में प्लेटलेट सही मात्रा में बनाए रखना चाहिए और हमें प्लेटलेट्स कम होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और हमारे ऊपर बताए गए सभी उपायों को आजमाना चाहिए। लेकिन हम आपसे इस बात को जरूर कहना चाहेंगे कि
ऊपर दिए गए सभी उपायों को आजमाने से पहले एक बार आप अपने चिकित्सक से जरूर परामर्श करें।

Related Posts

Latest Post

You may also like

High Blood Pressure : जानिए Zinc युक्त खाद्य पदार्थ जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

जानिए High Blood Pressure को Zinc युक्त खाद्य पदार्थ से कैसे नियंत्रित करते है। Blood Pressure में विभिन्न कारकों के...

Read more
error: Content is protected !!