Ayurved के अनुसार शहद (Honey) खाने का उचित तरीका क्या है ! Honey health benefits in Hindi | HEALTH CARE TIPS HINDI

Honey

Honey बहुत स्वास्थ्य वर्धक होता है। यह बालों के झड़ने, उच्च रक्तचाप, वजन घटाने और त्वचा की समस्याओं इत्यादि के लिए अद्भुत काम करता है। शहद में एंटीफंगल, एंटीबेक्टेरियल गुण होते हैं और इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं। आयुर्वेद में शहद के सम्पूर्ण गुण प्राप्त करने के लिए उसे किस प्रकार खाना चाहिए यह बताया गया है, उसे जानने से पहले शहद के कुछ मुख्य लाभ जानते हैं –

Honey वजन घटाने में सहायता करते हैं | Honey weight loss benefits

सोने से ठीक पहले शहद का सेवन करने से आपको नींद के शुरुआती घंटों में अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। यह घटक आवश्यक विटामिन, खनिज और स्वस्थ वसा से भी समृद्ध है। शहद में आवश्यक हार्मोन भूख को दबाते हैं और वजन घटाने में सहायता करते हैं

Honey सर्दी खांसी को ठीक करने में मदद करता है

खांसी और जुकाम के इलाज के लिए Honey का उपयोग सदियों से किया जाता आ रहा है। सर्दी-जुकाम के लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच अदरक का रस मिलाएं।

Honey एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

Honey में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और शरीर को अंदर से साफ रखते हैं। यह त्वचा को मुलायम  और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। यह पाचन में भी मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में सहायक

Honey एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करता है और एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाता है।

ऊर्जा (energy) में वृद्धि करता  है

Honey में प्राकृतिक शर्करा होती है और हमारा शरीर इसे आसानी से पचा लेता है। यह एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है। इसमें कैलोरी कम होती हैं, स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए मिठास के लिए चीनी के स्थान पर इसका प्रयोग कर सकते हैं।

Honey ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकता है

कई अध्ययनों ने नियमित शहद के सेवन को कम ट्राइग्लिसराइड के स्तर से जोड़ा है, खासकर जब इसका उपयोग चीनी के स्थान पर किया जाता है।

Honey घाव को भरने और जलन को ठीक करने में मदद करता है

Honey घाव और जलन को ठीक करने में मदद करता है। शहद त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होता है । इसका उपयोग सीधे त्वचा पर किया जा सकता है और इसका कोई हानिकारक प्रभाव नहीं होता है।

Also Read This : सामान्य रूप से त्वचा की चमक को बढ़ाने के 12 उपाय |

क्या गर्म पानी या दूध में शहद मिलाकर सेवन करना उचित है ?

अधिकांश लोग सुबह उठने के बाद एक गिलास गर्म पानी में शहद मिलाकर पीते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह शरीर को तरोताजा रखता है, वजन घटाने में सहायक है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार क्या शहद का इस प्रकार गरम पानी या दूध में सेवन उचित है आइये जानते हैं।

आयुर्वेद क्या बताता है  ?

Ayurved के अनुसार शहद को कभी भी गरम नहीं करना चाहिए और ना ही पकाना चाहिए।

आयुर्वेदिक मान्यताओं के अनुसार  शहद रॉ (कच्चे रूप ) में फायदेमंद होता है। गरम किया गया शहद धीरे धीरे पचता है, जो  शरीर में “आम ” पैदा कर सकता है, यह एक प्रकार का विषैला पदार्थ होता है, जो तब बनता है जब शरीर में पाचन सम्बन्धी समस्या होती है। जो कई अलग-अलग बीमारियों को जन्म दे सकता है।

Honey के लाभों को देखते हुए  इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन इसे  प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे सीधा स्रोत्र से प्राप्त करने की कोशिश करें और इसे कच्चा (raw ) खाया जाए। बाजार में बिकने वाले पैक्ड शहद को आमतौर पर अत्यधिक तापमान के तहत पहले से गरम किया जाता है और यह प्रॉसेस्ड होता है। यदि आप सोने जाने से पहले दूध में शहद डालकर पीना चाहते हैं , तो सुनिश्चित करें कि शहद मिलाने से पहले दूध को रूम टेम्प्रेचर पर उचित रूप से ठंडा होने दें फिर उसमे शहद मिलाएं।

वैज्ञानिक कारण भी है कि शहद को गरम क्यों नहीं करना चाहिए। इसे गरम करने पर कुछ रसायन निकल सकते है, जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

Honey के लिए अनुमत तापमान वृद्धि 140 डिग्री से कम है, जो गर्म दूध के गिलास से बहुत कम है। इसलिए जब गर्म दूध या पानी में शहद मिलाया जाता हैं, तो शहद के गुण बदल जाते हैं और स्वास्थ्य के लिए विषाक्त और हानिकारक हो जाते हैं।

 

Related Posts

Latest Post

You may also like

Rosemary Oil : इस सुगंधित जड़ी बूटी के फायदे और इसका उपयोग कैसे करें

Rosemary oil (गुलमेहंदी का तेल): सुगंधित जड़ी बूटी Rosemary भाप आसवन की प्रक्रिया के माध्यम से रोज़मेरी पौधे (रोसमारिनस ऑफिसिनैलिस)...

Read more
error: Content is protected !!